Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022
Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू: Rajasthan Asha Sahyogini Bharti 2022 Application form राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अभ्यर्थी काफी समय से राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर द्वारा निकाली गई है। अलवर जिले के समस्त ब्लॉकों में आशा सहयोगिनीयों के रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी हुई है। Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 तक रखी गई है।
Application Fees
राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
- राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है।
- अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष योग्यजन के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है।
Educational Qualification
- राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला का विवाहित होना अनिवार्य है।
Required Documents
Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होनी चाहिए।
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट या अंक तालिका।
- अभ्यर्थी के शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र या जनआधार कार्ड या राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र।
- कार्यानुभव प्रमाण पत्र।
- अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
- आरएससीआईटी या पीजीडीसीए या एएनएम या जीएनएम या आयुर्वेद नर्सिंग संबंधी प्रमाण पत्र।
- विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा संबंधी प्रमाण पत्र।
- अन्य कोई प्रमाण पत्र जिसका अभ्यर्थी लाभ लेना चाहता है।
Necessary Guidelines
- ग्रामीण क्षेत्र में महिला का जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयन किया जा रहा है उस राजस्व ग्राम या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।
- शहरी क्षेत्र में आवेदन करने वाली महिला जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सिलेक्ट हो रही है उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए।
- विधवा महिला एवं तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला अभ्यर्थी को ससुराल एवं माई के दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जाएगा।
- आवेदन करने वाली महिला 10वीं कक्षा पास होने के साथ ही विवाहित होना भी अनिवार्य है।
- आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रहनी चाहिए। लेकिन अनुसूचित जाति और जनजाति, विधवा तलाकशुदा परिपक्वता एवं विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष तक रहेगी।
- आवेदक महिला के घर में शौचालय होने और उसका नियमित उपयोग करने संबंधी घोषणा आवेदन पत्र के साथ देनी होगी।
- विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं पुनर्विवाह नहीं करने की घोषणा का अंकन करना होगा। तलाकशुदा एवं परित्यक्ता की स्थिति में सक्षम स्तर से जारी आदेश की छाया प्रति एवं पुनर विवाह नहीं करने की घोषणा का अंकन आवेदन में करना होगा।
- विशेष योग्यजन होने की स्थिति में प्रमाण पत्र सक्षम स्तरीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया होना चाहिए।
- Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
How to Apply Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022
- अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 का नीचे दिया गया ऑफिशल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक जरूर देखें।
- Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में करने होंगे।
- अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म संबंधित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संबंधित ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजनी होगी।
- अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म 31 दिसंबर 2022 तक या इससे पहले जमा करा दें।
- अभ्यर्थी आवेदन पत्र जमा करने के बाद इसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।
Some Use Full Links
Start Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 | Start |
Last Date Offline Application form | 31/12/2022 |
Application form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 तक रखी गई है।
Rajasthan Asha Sahyogini Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।