RSSB Exam Calendar 2026 Vacancy Wise
- Rajasthan Staff Selection Board द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में दी गई तालिका के अनुसार वर्ष 2025-26 की आगामी भर्तियों की परीक्षा तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।
बोर्ड ने जानकारी दी है कि कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को किया जाएगा और यह परीक्षा Non-CET श्रेणी के अंतर्गत होगी। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल) 2026 09 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी,
जो भी Non-CET के तहत होगी।
- इसी क्रम में प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान) 2026 का आयोजन 10 मई 2026 (रविवार) को Non-CET श्रेणी में किया जाएगा। आगे पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 18 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित होगी, जो CET (Graduation) श्रेणी के अंतर्गत आएगी।
वहीं वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 28 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा और यह CET (Senior Secondary) श्रेणी में शामिल है
|